बिलासपुर

बेलतरा महोत्सव के अंतिम दिन विकास और संस्कृति का संगम, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा के ग्राम नगपुरा में आयोजित तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव का समापन भव्य रूप से हुआ। महोत्सव के तृतीय दिवस पर तखतपुर के वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं नगर निगम महापौर पूजा विधानी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। उन्होंने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए आयोजन के सफल संचालन हेतु ग्रामवासियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।महोत्सव के दौरान मेला स्थल पर 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि यह महोत्सव ग्राम नगपुरा स्थित ऐतिहासिक भूपोर महादेव मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसकी महत्ता जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में भी सकारात्मक संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button