छत्तीसगढ़बिलासपुर

EXCLUSIVE : गणतंत्र दिवस 2026: बिलासपुर को मिला बड़ा गौरव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय फहराएंगे तिरंगा

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के इतिहास में इस बार गणतंत्र दिवस का पर्व एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब राज्य के मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में बिलासपुर के ऐतिहासिक पुलिस मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

Advertisement

​तैयारियां तेज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :मुख्यमंत्री के आगमन और इस ऐतिहासिक आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस मैदान में परेड की रिहर्सल और साज-सज्जा का काम युद्धस्तर पर जारी है। सामान्यतः गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जगदलपुर में ध्वजारोहण करते आए हैं, लेकिन इस बार बिलासपुर (न्यायधानी) को यह विशेष सम्मान दिया गया है।

Advertisement

​सांस्कृतिक वैभव की दिखेगी झलक : इस गरिमामय समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों की परेड के साथ-साथ राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बिलासपुर वासियों में भी इस बात को लेकर खासा उत्साह है कि इस बार उनके शहर से गणतंत्र का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।

Related Articles

Back to top button