छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अलग-अलग इलाकों से IED और माओवादी डम्प बरामद

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। आज 14 जनवरी को थाना भोपालपटनम् और थाना मद्देड़ क्षेत्र में की गई अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आईईडी और माओवादी डम्प बरामद किए हैं।

Advertisement

थाना मद्देड़ क्षेत्र के सोमनपल्ली–बंदेपारा कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा श्रृंखलाबद्ध तरीके से लगाए गए 10-10 किलो वजन के दो कमांड आईईडी सुरक्षा बलों ने समय रहते बरामद किए। सड़क मार्ग पर लगाए गए इन आईईडी को मद्देड़ थाना पुलिस और बीडीएस टीम ने सतर्कता से निष्क्रिय किया, जिसके बाद बीडीएस बीजापुर की टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही इन्हें नष्ट कर दिया।

Advertisement

इसी क्रम में भोपालपटनम् थाना क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल में सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान के दौरान कैम्प कांडलापर्ती-2 से केरिपु 214 बटालियन और जिला बल की संयुक्त टीम ने 2-2 किलो वजन के दो प्रेशर आईईडी बरामद किए। इन आईईडी को केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

 

सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र से माओवादियों द्वारा जमीन में छुपाकर रखे गए दो सफेद ड्रम भी बरामद किए गए, जिनमें रसद सामग्री संग्रहित थी।फिलहाल क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button