बिलासपुर

नगर निगम सीमा इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध प्लाटिंग का खेल….घुरू बन रहा अवैध प्लाटिंग का गढ़

Advertisement

बिलासपुर – नगर निगम और राजस्व विभाग की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाई ठप पड़ गयी है। अधिकारियों से मिली भगत कर भूमाफिया वार्ड 4 घुरु और वहां से लगे ग्राम सैदा में बेख़ौफ़ होकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है। बकायदा ऑफिस खोलकर यहां खुले आम यह काम किया जा रहा हैं।

Advertisement
Advertisement

नगर निगम सीमा इलाकों में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही है। जो क्षेत्र निगम परिसीमन में नए जुड़े है वहां बिना अनुमति के प्लाटिंग किया जा रहा है। इनमे घुरु इन दिनों अवैध प्लाटिंग का गढ़ बना हुआ है। यहां सबसे ज्यादा वार्ड 4 में अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। घुरु- सैदा मार्ग पर कई कालोनियों का अवैध निर्माण जोरो से चल रहा है. जमीन दलाल लोगो को अपने जाल में फंसा कर जमीन का सौदा करा रहे है, इसके साथ ही निजी कृषि भूमि बताकर सरकारी जमीन की जमकर खरीदी-बिक्री हो रही है।

Advertisement

यही हाल मेंडरा से सैदा और सकरी जाने वाले मार्ग का भी है। यहां भी खुले आम बाउंड्रीवॉल से घेरकर प्लाटिंग किया जा रहा है।  सूत्रों के अनुसार घुरु में राजस्व विभाग के अधिकारियों और निगम के अधिकारियों से लेनदेन कर वार्ड में यह अवैध प्लॉटिंग का खेल चल रहा है,यदि कोई नया अधिकारी आता है तो नोटिस जारी कर बिल्डरों से मिलीभगत कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घुरु में शहर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भू-माफियाओं से मिलकर इस काम मे संलिप्तता हैं। पार्षद से लेकर घुरु अमेरी के पूर्व सरपंच, कथित पत्रकार समेत कई जनप्रतिनिधि भी इसमे शामिल हैं। जिन्हें कार्यवाही का भय तक नही है और वे बेखौफ होकर नियम विरुद्ध जमीन की खरीदी बिक्री कर रहे है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button