बिलासपुर

दिनेश राजपूत बने भाजपा किसान मोर्चा, बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष…..

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता दिनेश राजपूत (गुरुजी) को भाजपा किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।दिनेश राजपूत इससे पूर्व शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में सफल कार्यकाल निभा चुके हैं। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, अनुभव और निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisement

अपनी नियुक्ति पर दिनेश राजपूत ने कहा – “मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन, जिला संगठन एवं तखतपुर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी ने जो विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपा है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाऊँगा तथा किसानों के हित में संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा।” उनकी नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Advertisement

दिनेश राजपूत को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला महापौर पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक अश्वनी शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने शुभकामनाएं दी l

Related Articles

Back to top button