जशपुर

ACB की बड़ी कार्रवाई: महिला एवं बाल विकास विभाग का लिपिक 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जशपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड–02 गिरीश कुमार वारे को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक ने विभाग में कार्यरत एक भृत्य के कथित ट्रांसफर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता भृत्य से पहले ही 30 हजार रुपये वसूले जा चुके थे, जबकि शेष 40 हजार रुपये की मांग लगातार की जा रही थी। आरोप है कि जब भृत्य ने बाकी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली।

Advertisement

इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई, जिसके बाद ACB की टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही आरोपी लिपिक ने भृत्य से 40 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button