बिलासपुर

नासूर बनी अवैध बस्ती ढहा दी, बंधवापारा मे तनाव

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर -आखिरकार सरकंडा बंधवापारा में इंदिरा विहार कालोनी के पास अतिक्रमण कर बनायी बस्ती नगर निगम ने खाली करा दिया. बासोड़ समुदाय के सौ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास अबटित किया है जहां उन्हें विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है. कब्जा मुक्त कराने के दौरान संभावित विवाद के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया है. जिसमे महिला आरक्षक शामिल है.

Advertisement

चौबे कालोनी से लगी करीब सवा एकड़ नगर निगम की जमीन पर पिछले पचास सालो मे कब्ज़ा है. अवैध कब्ज़ाधारी बासोड़ समुदाय के लोगो की अनैतिक कारोबार मे संलिप्तता और मारपीट, गुंडागर्दी से इलाके के बाकि निवासी बेहद त्रस्त आ चुके थे. सड़क से करीब तीन फीट नीचे होने से अवैध झुग्गी बस्ती मे बारिश का पानी भरता है. इससे आसपास का बड़ा इलाका बारिश के मौसम मे जल जमाव से बुरी तरह प्रभावित होता है.

Advertisement

आज सुबह नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता दलबल के साथ यहां पहुंचा और बस्ती में रहने वाले लोगों से अपना सामान समेट बाहर निकलने कहा बेदखली के विरोध में महिलाएं सामने आकर विवाद करने लगी उन्हें समझाइए दी गई कि वे नए बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट हो जाए उनका सामान सुरक्षित वहां पहुंचा जा रहा है नगर निगम अमले को देख घर से बाहर आये लोगों और निगम अमले के बीच पुलिस बल सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद खड़ा था.

Related Articles

Back to top button