बिलासपुर

BREAKING : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप….

(किशोर श्रीवास्तव/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला न्यायालय परिषद को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीजेएम के आधिकारिक ई-मेल पर बम धमाके की धमकी भरा संदेश भेजा है।

Advertisement

धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। जिला न्यायालय की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है, वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement

बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की गहन तलाशी ले रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से भेजा। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।मामले की जांच जारी है और पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button