रायपुर

जेल से रिहा हुए बेटे को लेने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री, कहा – कांग्रेसी हैं झुकेंगे नही

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल करीब 170 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं।

Advertisement

जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद है। चैतन्य की रिहाई पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया।रिहाई से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था, और आज उनके पोते के जन्मदिन पर चैतन्य की रिहाई हुई है।

Advertisement

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब भूपेश बघेल खुद कार चलाकर अपने बेटे चैतन्य को रिसीव करने पहुंचे।फिलहाल, चैतन्य बघेल की जमानत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है और मामले पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button