रायगढ़

अनिल कुमार सोनी ने संभाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का पदभार

रायगढ़ – अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पदभार उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत संभाला है।

Advertisement

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से सौजन्य भेंट की और कार्यालय में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टीमवर्क और समन्वय के साथ बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अनिल कुमार सोनी जशपुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे और उन्होंने नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button