जशपुर

मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

जशपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ गूंगी-बहरी और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूचना मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला सिटी कोतवाली जशपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजन जब जंगल लकड़ी लेने गए हुए थे, उसी दौरान गांव के ही आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में अकेली मौजूद गूंगी-बहरी और मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

शाम को जब पीड़िता की बहन जंगल से लौटकर घर पहुंची, तो युवती घर में नहीं मिली। तलाश के दौरान पास की गौशाला में आरोपी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(झ)(ट) और 332(b) के तहत मामला दर्ज किया। एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

Advertisement

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी माइकल टोप्पो, उम्र 36 वर्ष, को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।जशपुर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर यह संदेश देती है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कानून बेहद सख्त है।

 

Related Articles

Back to top button