जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करी व गौवंश हत्या के दो मामलों में पुलिस की त्वरित कार्यवाई.

 

Advertisement

जशपुर – जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी और गौ हत्या के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।

Advertisement

पहले मामले में, चौकी दोकड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा सूमो वाहन (क्रमांक JH08A8766) में चार गौवंशों को ठूंस-ठूंस कर कांसाबेल से कुनकुरी की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बंदरचूआ के पास घेराबंदी की, लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

वाहन की तलाशी में चार गौवंश जीवित मिले, जिन्हें पशु चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित किया गया। पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 5, 6, और 10 के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरे मामले में, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकु पानी में एक गाय की हत्या कर उसका मांस ले जाने के आरोप में तीन आरोपियों—अरविंद लकड़ा, अंकित पन्ना और अरविंद एक्का को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी राकेश उर्फ दिल्ली फरार है। शिकायतकर्ता राजेश्वर राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की और मौके से गाय की खाल, सिर व लोहे के औजार बरामद किए। आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शशिमोहन सिंह (एसएसपी जशपुर)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब पशु तस्कर ट्रक और पिकअप के बजाय सूमो और स्कॉर्पियो जैसे सवारी वाहनों का उपयोग करने लगे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता और मुखबिर तंत्र के चलते आरोपी गिरफ्त में आ रहे हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button