छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर नियुक्त

छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर नियुक्त किया गया है। ग्रुप कमांडर का पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में उनकी NSG में पदस्थापना के लिए शीघ्र रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड देश की प्रमुख आतंकवाद निरोधक और विशेष सुरक्षा बल है, जहां ग्रुप कमांडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आईपीएस जितेंद्र शुक्ला की इस नियुक्ति को उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।




