छत्तीसगढ़

नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, जवानों ने 10 किलो का IED किया नष्ट

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगा इलाके में डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का शक्तिशाली IED बरामद किया गया।

Advertisement

दरअसल, 29 दिसंबर 2025 को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मुनगा-पेद्दाकोरमा क्षेत्र में सर्चिंग और डीमाइनिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाया गया यह IED पाया गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीडीएस बीजापुर की टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझ-बूझ से किसी भी तरह की जनहानि को टाल लिया गया।फिलहाल इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि नक्सलियों की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button