बिलासपुर

राज्य युवा महोत्सव में बैठक व्यवस्था में चूक, सीनियर विधायक की नाराजगी के बाद सीएम ने संभाली स्थिति.

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – राज्य युवा महोत्सव के दौरान उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मंच पर बैठक व्यवस्था को लेकर सीनियर विधायक अमर अग्रवाल नाराज़ हो गए। विधायक ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सीधे कलेक्टर संजय अग्रवाल पर नाराज़गी जताई। VVIP मंच पर सीनियर विधायक के लिए सीट की व्यवस्था नहीं होने से मामला बढ़ गया।

Advertisement

स्थिति इतनी बिगड़ी कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अमर अग्रवाल को फ्रंट रो में बैठाया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा प्रशासनिक अधिकारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बिलासपुर जैसे क्षेत्र में कई वरिष्ठ विधायक हैं। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है तो उनका आगमन स्वाभाविक है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था पहले से होनी चाहिए। मैं अधिकारियों को आगाह करूंगा कि आगे से इस दिशा में गंभीरता से ध्यान दें। मामले पर वरिष्ठ बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीछे मैं भी बैठा था, ये सब अक्सर होता रहता है।

लेकिन जो अधिकारी व्यवस्था करते हैं, उन्हें पहले पूछ लेना चाहिए।आगे-पीछे बैठने से कोई फर्क नहीं पड़ता,
जो हम हैं वो हैं आगे बैठें या पीछे। फिलहाल मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद विवाद थम गया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button