बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे हादसा: इलाज के दौरान घायल तुलाराम अग्रवाल की मौत, बढ़ा मृतकों का आंकड़ा

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से एक बार फिर दर्दनाक खबर सामने आई है। रेलवे हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़ने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

रेलवे हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तुलाराम अग्रवाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत लगातार नाज़ुक बनी हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तुलाराम अग्रवाल, उम्र 56 वर्ष, निवासी बिल्हा के रूप में हुई है।

Advertisement

इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल नजर आया। परिजनों ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं हादसे में लगातार हो रही मौतों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल रेलवे प्रशासन का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button