बिलासपुर

संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव….पुलिस जांच में जुटी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मोपका चौकी क्षेत्र के अरपा विहार में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। 50 वर्षीय शंभू राम साहू का खून से लथपथ शव उनके घर के बिस्तर पर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे नशे में खुद को गंभीर चोट पहुंचाने का मामला मान रही है।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक शंभू राम लंबे समय से शराब के आदी थे और हादसे वाली रात भी उन्होंने अत्यधिक शराब पी रखी थी। जांच में सामने आया है कि नशे में आवेश में आकर उन्होंने पत्थर से अपने ही सिर पर कई बार वार कर लिया, जिससे गंभीर चोट लगने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक इससे पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या या नशे में खुद को चोट पहुंचाने की दिशा में देख रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button