दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट के STG यूनिट में लगी भीषण आग….गैस लाइन फटने से भड़की लपटें

भिलाई स्टील प्लांट के STG यूनिट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। गैस लाइन में आई तकनीकी खराबी के बाद आग ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। हालांकि समय रहते सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव होने से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

घटना भिलाई स्टील प्लांट के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन यानी STG यूनिट की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक STG स्टीम टरबाइन जनरेटर के पास गैस लाइन फटने से आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटें कई फीट ऊंची दिखाई देने लगीं, जिसे देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सबसे राहत की बात यह रही कि आग लगने के करीब एक घंटे पहले ही वहां काम कर रहे मजदूर अपने ड्यूटी एरिया से बाहर निकल चुके थे, वरना यह घटना बड़ा हादसा बन सकती थी।

Advertisement

सूचना मिलते ही बीएसपी की चार फायर ब्रिगेड टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग को यूनिट के भीतर ही सीमित कर लिया। आसपास के सेक्शन को सुरक्षित करने के लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किए गए।

फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं आग लगने के सटीक कारणों की जांच तकनीकी टीम कर रही है। यूनिट की गैस लाइन और सुरक्षा सिस्टम की भी बारीकी से जांच की जा रही है।अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्लांट प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट आने तक सतर्कता बढ़ा दी है।

 

Related Articles

Back to top button