छत्तीसगढ़

DGP का औचक निरीक्षण: पुलिस कंट्रोल रूम में CSP-ASP की ली बैठक 

रायपुर में पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम ने आज दोपहर बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। तय कार्यक्रम से हटकर पहुंचे डीजीपी ने तुरंत रायपुर जिले के सभी CSP और ASP की तात्कालिक बैठक बुलाई है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने सिस्टम, रिस्पॉन्स टाइम और मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में रायपुर SSP और रायपुर रेंज के IG भी मौजूद हैं। अचानक बुलाई गई इस मीटिंग को कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, संवेदनशील इलाकों की निगरानी और पुलिस प्रतिक्रिया को और मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button