छत्तीसगढ़

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर..

Advertisement

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है. कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुआ है.

इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव जवानों ने बरामद किया है. इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कल्याण एलेसेला ने की है.

जानकारी के अनुसार, कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में मौके से तीन माओवादियों का शव बरामद किया गया है. नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर सर्चिंग पर फोर्स निकली थी. इस दौरान मुठभेड़ हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button