बिलासपुर

स्व उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़:-13वें वर्ष में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि…

बिलासपुर – स्व.उषा देवी भंडारी स्मति अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विनीत कप 2025 का आगाज 28 दिसम्बर से हो रहा है, आयोजन का यह 13वा साल है। सीपत रोड स्थित जिला खेल परिसर मे आयोजन की तैयारी समिति कर रही है.

Advertisement

इस संबंध में लाइफ द स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशान भंडारी(निक्कू) ने बताया यह प्रतियोगिता वे उनकी मां स्व उषा देवी भंडारी की स्मृति मे हर वर्ष आयोजित करते है,आयोजन का यह 13 वा वर्ष है,इसमें विजेता टीम को 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नगद और कप. उपविजेता को 4 लाख 44 हजार 444 रुपए नगद व कप इसके साथ ही बेस्ट बॉलर,बेस्ट फील्डर व बेस्ट बैट्समैन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को स्पोर्टस साईकल, बुलेट व कप के साथ ही प्रत्येक मैच में मैंन ऑफ द मैच के रूप में आकर्षक पूरुष्कार दिया जाएगा.

Advertisement

यह प्रतियोगिता रात्रिकालीन है.इसे देखने के लिए आने वाले क्रिकेट प्रेमियों की सविधाओ को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान को सजाया जा रहा है, खासकर मैदान में लाइट के लिए 10 से अधिक टॉवर.मैदान में चौके व छक्के के बाउंडी में एलईडी लाइट और एलईडी लाइट वाली स्टंप गिल्ली और खिलाडियों के लिए आयोजन समिति की ओर से अच्छी से अच्छी सुविधा मूहैया कराई जाएगी,एलईडी वाला स्कोर बोर्ड भी होगा व मैच का यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जायेगा.उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की लगभग 32 टीमें आएगी.

सरकंडा थाना के सामने स्थित खेल परिसर में होने वाले इस क्रिकेट ट्र्नामेंट का शहर सहित प्रदेशवासियों को साल भर का इंतज़ार रहता है,आयोजन समिति के सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए है.

Related Articles

Back to top button