जशपुर

भीषण सड़क हादसे का आरोपी ट्रेलर चालक गिरफ्तार, कार सवार पांच युवकों की हुई थी मौत

जशपुर। दुलदुला क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 06–07 दिसंबर की रात नेशनल हाइवे 43 के पंडरी पानी मोड़ पर हुई थी, जहां ट्रेलर और हुंडई i20 कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई थी।

Advertisement

दुर्घटना के बाद से फरार चल रहे ट्रेलर चालक रियाजुद्दीन (42 वर्ष), निवासी हजारीबाग, झारखंड को दुलदुला पुलिस ने लगातार खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रेलर NL-01-AB-5953 भी जप्त कर लिया है।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि मुंबई से पश्चिम बंगाल जाते समय तेज और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के चलते उसकी ट्रेलर ने सामने से आ रही i20 कार को टक्कर मारी, जिसमें सभी पांच युवक अंकित तिग्गा, राधेश्याम यादव, उदय चौहान, दीपक प्रधान और सागर तिर्की की मौत हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में विधिसम्मत कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button