बिलासपुर
अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकराई, नवविवाहित जोड़ा बाल-बाल बचा…..

बिलासपुर – गुरुवार सुबह मुंगेली रोड से नेहरू चौक की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सड़क पर आए एक बच्चे को बचाने की कोशिश में चालक ने गाड़ी मोड़ी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और टायर फटने से वाहन पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा।
कार में एक नवविवाहित दंपति और बच्चे सवार थे। हादसे में दूल्हे को चोट आई है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि दुल्हन और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में अभी तक थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटना की जानकारी एकत्र कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।




