बेमेतरा

सरिया के नीचे छिपाया था 84 किलो गांजा, एक्सीडेंट से खुला राज, पुलिस जांच में जुटी…..

बेमेतरा जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

3 दिसंबर को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैजी टोल प्लाजा के पास बेमेतरा–कवर्धा नेशनल हाईवे 30 पर सरिया से भरी एक ट्रक (क्रमांक CG 04 M 6804) खेत में पलटी हुई है और उसके डाले में दो संदिग्ध पैकेट दिख रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

Advertisement

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो सरिया के नीचे दबाकर रखा गया अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। कुल 83 किलो 950 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8.40 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रक जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये तथा गांजा भरने में उपयोग किए गए तीन प्लास्टिक बोरे भी जब्त किए गए।

Advertisement

मौके से ट्रक चालक फरार मिला। उसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आरोपी चालक अवैध गांजा परिवहन के दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रक को पलटाकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 20(ख) NDPS एक्ट और 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक पुरूषोत्तम कुम्भकार, इंद्रजीत पांडेय, राहुल यादव, मनीष मिश्रा सहित सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button