दुर्ग

शूटर के अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर….

दुर्ग छावनी कैंप एरिया में शूटर करन साव के घर पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। निगम टीम सुबह कैंप टू मार्केट क्षेत्र में पहुंची और मौके पर बने अतिक्रमण को हटाया गया।

Advertisement

करन साव वही आरोपी है जिसने करीब 10 दिन पहले कैंप टू मार्केट के पास गोली चलाई थी। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रशासन का कहना है कि आरोपी द्वारा किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध था, इसलिए कार्रवाई की गई।

Advertisement

निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।

Related Articles

Back to top button