जशपुर

10 क्विंटल अवैध धान से भरी पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर लगातार नकेल कसती पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता मिली। दिनांक 30 नवंबर को चौकी पंडरा पाठ पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी सन्ना की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन क्रमांक JH-07-M-9272  पुलिस को देखकर अचानक वापस मोड़कर भागने लगी।

Advertisement

संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया और कुछ देर बाद उसे रोक लिया। जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें 10 क्विंटल धान की बोरियां पाई गईं।

Advertisement

पुलिस ने चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आनंद यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी भादू, थाना सन्ना, और स्वयं को ही वाहन मालिक बताया।

दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने पिकअप वाहन और धान को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है। धान कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राज कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा, आरक्षक बिलचियूस लकड़ा और मंगल राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि : “जशपुर पुलिस अवैध धान परिवहन पर बेहद सतर्क है। पंडरा पाठ क्षेत्र में 10 क्विंटल धान से भरी पिकअप को पकड़कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। ऐसे मामलों पर पुलिस सतत निगरानी बनाए हुए है।”

 

Related Articles

Back to top button