बिलासपुर
बिहार के मुंगेर से पकड़ाया हत्या का फरार आरोपी….

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले का फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 12 अक्टूबर 2025 को सब्जी मंडी के पास शराब पिलाने की बात पर हुए विवाद में आकाश शर्मा, साहिल साहू और एक बालक द्वारा दो युवकों पर लकड़ी के डंडे से हमला किया गया था। इस वारदात में साहिल सोनकर की मौत हो गई थी।
मुख्य आरोपी साहिल साहू घटना के बाद गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन आकाश शर्मा लगातार जगह बदलकर भागता रहा। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को बिहार के मुंगेर जिले में पकड़ लिया। 27 नवंबर 2025 को उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा, एक्टिवा (CG10 BW 3206) और खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




