छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड,  अंबिकापुर में 6.9°C, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद प्रदेश में ठंड अचानक तेज़ होने की संभावना है।

Advertisement

गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2°C, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9°C दर्ज किया गया, जो पिछले 10 वर्षों का सबसे कम आंकड़ा है। अंबिकापुर और सरगुजा संभाग में यह तापमान कड़ाके की ठंड का अहसास करा रहा है।रायपुर माना में भी तापमान 11.7°C रहा, जो पिछले दशक में सबसे कम दर्ज किया गया है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई।

Advertisement

इधर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ तेजी से सक्रिय है। यह सिस्टम श्रीलंका के तटीय इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 नवंबर की सुबह तक यह नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकता है।

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड के तेवर फिर बढ़ा दिए हैं।अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका है।मौसम विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी है।छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी अब और तेज़ दिख सकती है।

 

Related Articles

Back to top button