राजधानी में आज से DGP–IG सम्मेलन, सुरक्षित भारत का रोडमैप होगा तैयार, पहुँचने लगे अधिकारी…..

रायपुर – शुक्रवार दोपहर 2 बजे IIM रायपुर में देशभर के पुलिस प्रमुखों का बड़ा सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। DGP–IG कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों और कई इंटेलिजेंस एजेंसियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं।
इसके अलावा गृह मंत्री, गृह सचिव और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी IIM रायपुर पहुंच रहे हैं।
कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।
सबसे पहले सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन होगा, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन भाषण देंगे।पहले दिन बैठक का एजेंडा तय किया जाएगा और आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र को मजबूत करने से लेकर भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा होगी।
शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे और कल दिनभर होने वाली मुख्य बैठकें PM मोदी की मौजूदगी में होंगी।देश की सुरक्षा रणनीति को दिशा देने वाला यह सम्मेलन इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहा है।




