छत्तीसगढ़

जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में बारिश की रफ्तार तेज होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर भारी बारिश और 13-14 अगस्त को कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement

 

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र का असर अगले चार दिनों तक रहेगा, जिससे प्रदेश में लगातार बरसात का माहौल रहेगा। पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ जिले शुष्क रहे। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 35.2 डिग्री और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

मौसम विभाग के अनुसार कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। रायपुर में 12 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button