रायपुर

साइंस कॉलेज चौपाटी हटाई गई, कांग्रेस का जोरदार विरोध, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय हिरासत में

 

Advertisement

रायपुर के साइंस कॉलेज के सामने बनी चौपाटी को आखिरकार नगर निगम ने आज सुबह भारी पुलिस बल और बुलडोज़र के साथ हटाया। यह वही चौपाटी है जिसे कुछ साल पहले मोतीबाग से यहाँ विस्थापित किया गया था और जिसका भाजपा विधायक राजेश मूणत लगातार विरोध करते रहे थे। देर रात नोटिस मिलने के बाद भी व्यापारी दुकान के सामने जमे रहे, लेकिन आज सुबह 5 बजे निगम टीम कार्रवाई के लिए पहुँच गई।

Advertisement

कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोज़र के सामने लेटकर विरोध जताया। तनाव बढ़ने पर पुलिस ने विकास उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं व्यापारियों का कहना है कि चौपाटी हटाने से 700 परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट आ गया है। साथ ही नए स्थान को असुरक्षित बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस इलाके में चौपाटी शिफ्ट की जा रही है, उस जमीन पर रेलवे प्रशासन भी अपना अधिकार जताकर नोटिस जारी कर चुका है।

Related Articles

Back to top button