बिलासपुर

बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हैलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत, जनजातीय गौरव दिवस सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बिलासपुर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत किया गया। वे एक दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे, जहां पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर आगमन पर हेलीपैड का माहौल गर्मजोशी से भर गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

इसके साथ ही क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह भी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय अपने प्रवास के दौरान जनजातीय गौरव दिवस समारोह सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहर में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों को लेकर बिलासपुर में आज गतिविधियां तेज रहेंगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button