बिलासपुर

बिलासपुर में समर्थन मूल्य धान खरीदी की शुरुआत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सेंदरी से किया शुभारंभ

 

Advertisement

बिलासपुर में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जिले के सेंदरी केंद्र से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने धान खरीदी का शुभारंभ किया।

Advertisement

इस दौरान ग्राम कछार के छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू के धान की खरीदी कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके धान की तौल कर खरीदी की बोहनी की।

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे। प्रशासन का दावा है कि पूरे जिले में खरीदी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी। आज से शुरू हुई धान खरीदी अगले कुछ सप्ताहों तक जारी रहेगी। किसानों में खरीद को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button