जांजगीर-चाम्पा

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त, 6 चालक फरार

जांजगीर-चांपा जिले के पीथमपुर स्थित हसदेव नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, हसदेव नदी में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने आज सुबह छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 8 ट्रैक्टरों को नदी के अंदर रेत भरते हुए जप्त किया, जबकि 6 ट्रैक्टर चालक अधिकारियों को देखकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

तहसीलदार राजकुमार मरावी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ ट्रैक्टर चालकों ने अधिकारियों से हुज्जतबाजी भी की, जबकि ग्रामीण मौके पर तमाशबीन बने रहे।नदी के अंदर फंसे ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर नोट कर लिए गए हैं, ताकि आरटीओ से उनके मालिकों की पहचान की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button