Uncategorized

बिहार चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा, मुकेश साहनी और कन्हैया कुमार रहे मौजूद

 

Advertisement

बिलासपुर के कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया है। बगहा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह के समर्थन में प्रतीक उपवेजा ने जनसंपर्क और सभा के माध्यम से मतदाताओं से कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी, जिसने कांग्रेस प्रत्याशी को भरपूर समर्थन देने का संदेश दिया।

Advertisement

 

प्रतीक उपवेजा ने बगहा विधानसभा के कई इलाकों में जनसभाएं और पदयात्राएं कर मतदाताओं से कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह के समर्थन में ज़ोरदार नारे लगे, वहीं स्थानीय नागरिकों ने परिवर्तन और विकास की राजनीति का समर्थन जताया। 

इस मौके पर पूर्व बिहार मंत्री मुकेश साहनी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को अब नई दिशा और नई सोच की राजनीति की आवश्यकता है।

बिलासपुर कांग्रेस नेता प्रतीक उपवेजा ने कहा – “बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता विकास, शिक्षा और सम्मान की राजनीति चाहती है, और कांग्रेस ही उस उम्मीद पर खरी उतर सकती है।

इसके अलावा, प्रतीक उपवेजा ने कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह के बेटे आकाश सिंह से भी मुलाकात की, जो दो बार सांसद चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रतीक उपवेजा का कहना है कि कांग्रेस देश की एकता, भाईचारे और प्रगतिशील सोच की पार्टी है, और अब जनता भी बदलाव का मन बना चुकी है।

Related Articles

Back to top button