Uncategorized

विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह..

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की विनेश फोगाट कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनके आगे यूक्रेन की ओक्साना लिवाच टिक नहीं पाईं और मुकाबला हार गईं। लिवाच ने कोशिश तो बहुत की।

Advertisement

पर अंत में बाजी विनेश का हाथ लगी। क्वार्टर फाइनल मैच उन्होंने 7-5 से जीत लिया है। अब उनका सेमीफाइनल मुकाबला क्यूबा की गुजमान लोपेज से आज रात में 9.45 बजे होगा।

Advertisement

ओक्साना लिवाच के खिलाफ पहले राउंड में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद विनेश ने दूसरे राउंड की शुरुआत में अपनी बढ़त 4-0 की कर ली।

ओक्साना ने भी अंक हासिल कर मैच में वापसी करने की कोशिश की और उन्होंने विनेश की बढ़त को दो अंकों (5-3) तक सीमित कर दिया। विनेश पर इस समय थकान हावी हो रही थी।

Related Articles

Back to top button