चंदेल परिवार ने कि सीताराम चंदेल की अंतिम इच्छा की पूरी, नेत्र दान कर दो लोगों को दी रोशनी

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर/रतनपुर- नगर के सम्मानित समाजसेवी सीताराम चंदेल (70) का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। अपने शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले चंदेल जी ने जीवन के अंतिम क्षणों में भी मानवता की सर्वोच्च मिसाल पेश करते हुए अपने नेत्र दान कर दिए। उनके इस निर्णय से दो नेत्रहीनों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद जग गई है।
सीताराम होटल के संचालक संजय चंदेल, डॉ. विजय चंदेल, और डॉ. जय चंदेल ने बताया कि चंदेल लंबे समय से दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। सेवा और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी आस्था थी। परिवार का कहना है कि वे अक्सर कहा करते थे—“मनुष्य का जीवन तभी सार्थक है जब उससे किसी दूसरे का भला हो।” अपनी इसी सोच को जीवंत करते हुए उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प पूरा किया।नेत्र दान में सिम्स की टीम में धर्मेंद्र देवांगन (नेत्र बैंक सलाहकार),डॉ संजय चौधरी,दौलत राम मरार सहित उनकी टिम उपस्थित रहे ।




