महासमुंद

बारनवापारा अभ्यारण्य में हाथियों का दल कुएं में गिरा….

 

Advertisement

महासमुंद जिले के बारनवापारा वन अभ्यारण्य के ग्राम हरदी में चार हाथी खेत के कुएं में गिर गए। घटना रात के अंधेरे में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि बीते कई वर्षों से करीब 25 से अधिक दतैल हाथियों का दल सिरपुर और बरमंडल क्षेत्र के जंगलों में लगातार घूम रहा है। इसी दल के कुछ हाथी भटककर हरदी गांव के खेतों तक पहुंच गए और वहां खुले कुएं में गिर पड़े।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button