रायगढ़

तेज रफ्तार कार ने ली तीन लोगो की जान, CCTV फुटेज में कैद हुआ घटना का वीडियो

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के चाल्हा मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तेज रफ्तार फ्रॉन्क्स कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक महिला को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में ललिता मिंज, अमित किंडो और फकीरचंद पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

Advertisement

कार (CG 13 BE 1285) सारंगढ़ निवासी शिक्षक सुरेश कुमार कहार के नाम पर रजिस्टर्ड है। सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त वाहन को उनके परिजन की एक युवती चला रही थी जो कार चलाना सीख रही थी।

Advertisement

धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब नए BNS कानून की धारा 106(2) के तहत कार्रवाई की तैयारी में है, जिसमें दुर्घटना के बाद फरार होने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button