रायगढ़

मकान में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, इलाके में मचा हड़कंप….

रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र के कसेरपारा मोहल्ले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान से बुजुर्ग दंपत्ति के सड़े-गले शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल लाल नगायच और उनकी पत्नी सरस्वती नगायच के रूप में हुई है।

Advertisement

पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन से इलाके में दुर्गंध आ रही थी, जिसे उन्होंने नाली की गंदगी समझकर अनदेखा कर दिया। सोमवार को कोलकाता में रहने वाले बेटे उमाकांत नगायच ने जब माता-पिता से संपर्क न होने की जानकारी दी, तब पड़ोसी सतर्क हुए। दरवाजा तोड़ने पर दोनों के शव अंदर पड़े मिले।

Advertisement

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक अनुमान है कि मौत दो-तीन दिन पहले हो चुकी थी। परिजन रायगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button