रायपुर

स्पा सेंटर में हुई डकैती का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8 बजे गोविंद सारंग परिसर के पास स्थित स्पा सेंटर में 8 अज्ञात आरोपी घुस गए और स्पा संचालक सनी मनवानी व उनके मैनेजर धनेश मिरी को बंधक बनाकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने गल्ले से ₹20,000 नगद लूट लिए और सनी मनवानी को जबरन अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर एटीएम से ₹50,000 निकालवाए तथा पेट्रोल पंप पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर ₹50,000 और वसूल लिए। कुल मिलाकर ₹1,20,000 की डकैती की गई। जाते समय आरोपियों ने स्पा सेंटर का DVR भी अपने साथ ले लिया।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ धनराज चौधरी ऊर्फ हनी पिता धर्मेन्द्र चौधरी, उम्र 18 वर्ष, निवासी टाटीबंध
2️⃣ गुरविंदर सिंह पिता जसविन्दर सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी रिंग रोड नंबर 1, थाना कबीर नगर
3️⃣ नवजोत सिंह भामरा पिता भिखम सिंह भामरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकान नंबर E-212, RDA कॉलोनी, थाना कबीर नगर रायपुर

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नगद रकम बरामद की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Back to top button