दुर्ग

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

 

Advertisement

दुर्ग – थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संगठित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जुनवानी स्मृति नगर स्थित “लोरेंजो स्पा” और “ली वेलनेस स्पा” में दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दोनों स्पा के संचालक धनेश्वर सेन, मैनेजर पवन पांडे, और चार ग्राहक शामिल हैं।

Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों के विवरण वाला रजिस्टर और अन्य साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने दोनों स्पा के कमरों से ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में डीएसपी भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, एएसआई संगीता मिश्रा और टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button