जशपुर

तंत्र-मंत्र के शक में बुआ की हत्या, पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र के शक में एक युवक ने अपनी रिश्ते की फुआ की टांगी से हत्या कर दी। घटना ग्राम जामुन जोबला की है, जहाँ आरोपी मुकेश पहाड़ी (उम्र 22 वर्ष) ने अपने फूफा और बुआ का पीछा कर रास्ते में टांगी से हमला कर दिया। हमले में बुआ सुखाड़ी पहाड़ी की मौके पर मौत हो गई, जबकि फूफा पंकज पहाड़ी घायल हो गया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त टांगी और खून से सने कपड़ों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने बच्चों की बीमारी का कारण तंत्र-मंत्र मानते हुए फुआ पर शक करता था। इसके चलते उसने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

थाना बगीचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 109 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले में थाना प्रभारी गौरव कुमार पांडे और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कपड़े जब्त कर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button