जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद : 08 गौ वंशों को तस्करों से बचाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी दोकड़ा क्षेत्र में 08 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर की रात को मुखबीर की सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंशों को भरकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ग्राम ऊपरघीचा में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।

Advertisement

तस्कर पुलिस को देखकर पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगे। पीछा करते समय तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए एक बोलेरो वाहन का इस्तेमाल किया। बोलेरो वाहन को रोकने पर पुलिस ने उसमें बैठे तीन आरोपियों—जगदीश सिदार, सौरभ रवानी और दिलीप सिदार—को हिरासत में लिया। उनके निशानदेही पर जंगल में 08 गौ वंश सुरक्षित बरामद किए गए और चौथा आरोपी लोचन सिदार भी पकड़ा गया।

पुलिस ने मामले में तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG13-UH-6089 को भी जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क),(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और पुलिस ऐसी सभी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button