देश

अयोध्या में आज दीपोत्सव 2025 पर रचेगा इतिहास….बनेंगे ये दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

Advertisement

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

Advertisement

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक वृद्धि हुई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि दीपोत्सव-2025 प्रकाश पर्व का शिखर होगा। अयोध्या के विभिन्न महाविद्यालयों के 33000 पंजीकृत स्वयंसेवक दिन-रात कार्य में जुटे हैं। यह दीपोत्सव कई मायनों में ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना को साकार कर रहा है। पर्यटन विभाग पहली बार आगंतुकों को ऑफलाइन और ऑनलाइन यात्रा सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या जाने वालों के लिए एक दिवसीय यात्रा पैकेज शुरू की।

दीपोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से मेक इन इंडिया 1100 ड्रोन अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत करेंगे। स्वदेशी ड्रोन रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकाश में प्रस्तुत करेगा, जिनमें ‘जय श्रीराम’, धनुषधारी श्रीराम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button