दुर्ग

लव मैरिज के 24 घंटे बाद खूनी संघर्ष, दो पक्षों के विवाद में एक की मौत…..

 

Advertisement

दुर्ग शहर के डिप्रापारा वार्ड नंबर 39 में लव मैरिज के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, पूजा साहू और टिल्लू साहू ने मंदिर में शादी की थी। लेकिन शादी के सिर्फ 24 घंटे बाद ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देर रात मारपीट के दौरान लड़के के दोस्तों ने लड़की के भाई नीरज ठाकुर पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

 

गंभीर रूप से घायल नीरज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नीरज ठाकुर सिक्योरिटी गार्ड था।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने देर रात थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया, फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button