सड़क जाम कर आतिशबाजी करने व बोनट पर केक काटने वाले 9 युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में बीती रात एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, कुछ युवकों ने जन्मदिन की खुशी में सड़क को ही पार्टी स्थल बना दिया। एकता चौक, दलदलसिवनी के पास स्कॉर्पियो कार (क्रमांक CG 10 AR 3300) बीच सड़क पर खड़ी कर इन युवकों ने जोरदार आतिशबाजी की और कार के बोनट पर ही केक काटना शुरू कर दिया।
घटना 10 से 11 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:15 से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान रास्ता पूरी तरह जाम हो गया और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 277/2025 के तहत धारा 285, 126(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।
गिरफ्तार आरोपी:
- यागराज साहू (23), निवासी सोंड्रा, निक्को सांकरा
- भूनेश्वर उर्फ संजय साहू (23), निवासी एकता चौक, दलदलसिवनी
- खिलेश निर्मलकर (23), निवासी दलदलसिवनी
- आशीष उर्फ कर्षन साहू (22), निवासी अमन नगर, मोवा
- खिलेन्द्र कुमार चंद्राकर (20), निवासी दलदलसिवनी
- निलेश कुमार साहू (23), निवासी खैरखुट
- डुपेंद्र साहू (23), निवासी सोंड्रा
- नवीन राव उर्फ मन्नू (27), निवासी अमन नगर, मोवा
- पंकज ध्रुव (23), निवासी शिवाजी नगर, दलदलसिवनी
सभी आरोपियों को 14 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की हरकतें आम जनता के लिए असुविधा का कारण बनती हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।




