मुंगेली

अचानकमार में भालुओं की मस्ती का वीडियो वायरल….

मुंगेली/लोरमी – अचानकमार अभयारण्य के जंगलों से सामने आया एक दिलचस्प वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो भालू जंगल की सड़क पर मस्ती करते और एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। यह नजारा इतना मनमोहक था कि राहगीर ने तुरंत अपने मोबाइल से इसे रिकॉर्ड कर लिया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो अचानकमार अभयारण्य के एक शांत वनमार्ग का है, जहां सड़क पर उतरकर दोनों भालू कभी एक-दूसरे का पीछा करते, तो कभी मानो डांस करते हुए दिखे। कुछ देर तक चले इस खेल को देखकर राहगीर भी आश्चर्यचकित रह गया।

Advertisement

वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता के बीच वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और उन्हें पास जाकर देखने या परेशान करने की कोशिश न करें। विभाग ने चेताया है कि जंगली जानवर स्वभाव से शांत रहते हैं, लेकिन असहज महसूस करने पर आक्रामक हो सकते हैं।

इस वीडियो के बाद अचानकमार अभयारण्य एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पर्यावरण प्रेमी इसे प्रकृति की अनोखी झलक बता रहे हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर आनंद ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button