जशपुर

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत 19 गौवंश कराए गए मुक्त, 4 गौ तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल.

जशपुर पुलिस की ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 19 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई थाना तुमला और सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में की गई। तुमला क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर पैदल ही 15 गौवंशों को मारते-पीटते हुए उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना तुमला और फरसाबहार पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मौके से चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और सभी 15 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपी हैं – कुमार यादव, राजकुमार साय, उपेंद्र यादव, रोहित यादव।

Advertisement

 

सभी जशपुर और फरसाबहार क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि गौवंशों को उड़ीसा बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। इसी तरह सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने भी सिटोंगा बरपानी इलाके से चार गौवंशों को छुड़ाया है। हालांकि इस मामले में आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि : “ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। बीते तीन दिनों में पुलिस ने कुल 19 गौवंशों को मुक्त कराया है और चार गौ तस्करों को जेल भेजा गया है।”

 

जशपुर पुलिस की ये कार्रवाई न सिर्फ गौ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ऑपरेशन शंखनाद अब जिले में लगातार असर दिखा रहा है।

Related Articles

Back to top button