जांजगीर-चाम्पा

देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: लापता युवती स्वर्णरेखा का शव बरामद….

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट हादसे में लापता युवती स्वर्णरेखा ठाकुर का शव मंगलवार सुबह मिल गया। SDRF की टीम ने युवती का शव पीथमपुर गांव के आगे नदी किनारे से बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवती की लाश तेज बहाव में बहकर करीब 25 किलोमीटर दूर पहुंच गई थी।

Advertisement

 

Advertisement

शनिवार शाम को बिलासपुर में रहकर PSC की तैयारी कर रहे पांच दोस्त पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। नहाने के दौरान सभी हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए थे। स्थानीय लोगों ने मोनिका सिन्हा और लक्ष्मी शंकर को बचा लिया था, जबकि अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और एक युवती लापता हो गए थे। रविवार को अंकुर कुशवाहा का शव कुदरी बैराज के पास और सोमवार को आशीष भोई का शव महुदा गांव के पास मिला था।

 

मंगलवार को युवती का शव मिलने के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया है। तीन दोस्तों की मौत से गांव और परिजनों में मातम का माहौल है। ASP उमेश कश्यप ने लोगों से अपील की है कि पिकनिक या नहाने के दौरान नदियों में उतरते समय सावधानी बरतें और किसी भी तरह का जोखिम न लें।

Related Articles

Back to top button